मुरादाबाद, फरवरी 12 -- मुरादाबाद। नगर निगम आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चला रहा है। अब तक करीब 5000 आवारा कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। गुरुवार सुबह टीम सूर्य नगर आवारा कुत्तों को पकड़ने पहुंची। टीम के सदस्यों के द्वारा कुत्तों को पकड़ने कार्रवाई शुरू की गई इसी बीच वहां कुछ डॉग लवर्स पहुंच गए। उन्होंने पकड़े गए कुत्तों को छोड़ने के लिए कहा। टीम ने इनकार किया तो हंगामा करना शुरू किया। इस दौरान स्थान या लोगों के बीच भी जमकर तकरार हुई। कुछ लोग आवारा कुत्तों को पकड़वाने के पक्ष में थे जबकि कुछ इसका विरोध कर रहे थे। इसके बाद टीम वहां से लौट आई। अलग-अलग वार्डों से 33 आवारा कुत्तों को पड़कर एबीसी सेंटर भेजा गया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा। विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.