बिहारशरीफ, दिसम्बर 17 -- सूर्य धनु राशि में प्रवेश, 14 तक नहीं होंगे मांगलिक आयोजन आस्था: खरमास जप-तप, दान और आत्मिक साधना का श्रेष्ठ समय 11 दिसम्बर को हुआ पूर्व दिशा में शुक्रास्त, 1 फरवरी को पश्चिम दिशा में शुक्र होंगे उदय पावापुरी, निज संवाददाता। सूर्यदेव ने 16 दिसंबर की दिन में 1.24 बजे गुरु की स्वामित्व वाली धनु राशि में प्रवेश किया। सूर्य लगभग 30 दिनों तक इसी राशि में रहेंगे और 14 जनवरी 2026 को शनि की स्वामित्व वाली मकर राशि में रात्रि 9.19 में प्रवेश करेंगे। इस अवधि को हिंदू पंचांग के अनुसार धनु खरमास कहा जाता है। वहीं 11 दिसंबर को शुक्र का पूर्व दिशा में अस्त हो गया है। अब एक फरवरी को शुक्र पश्चिम दिशा में उदय होंगे। इस अवधि में विशेष रूप से संयम, साधना और आत्मचिंतन का महत्व रहेगा। आचार्य पप्पू पांडेय के अनुसार खरमास के दौरान विवा...