रांची, जनवरी 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में गुरुवार को श्रद्धा के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। लोगों ने प्रातःकाल नदियों में स्नान-ध्यान, जप-तप और दान-पुण्य किया। वहीं, घरों में तिल व गंगाजल मिश्रित जल से स्नान किया। कुलदेवता से लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। तिल, गुड़ और चावल का प्रसाद अर्पित करने के बाद उसे ग्रहण किया गया। खरमास की समाप्ति के साथ ही एक माह से रुके मांगलिक कार्य भी आरंभ हो गए। जगन्नाथपुर मंदिर: पांच बजे पट खुले, छह बजे मंगला आरती जगन्नाथपुर मंदिर में मकर संक्रांति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रातः पांच बजे मंदिर के पट खुले और छह बजे मंगला आरती हुई। बाल भोग के बाद विष्णुअष्टकम का पाठ किया गया। जगन्नाथ मंदिर न्यास समिति की ओर से महाप्रभु को तिल, चूड़ा, दही, गुड़ और तिलकुट का भोग लगाया ग...