बरेली, नवम्बर 26 -- बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में देर शाम कई अधिकारियों के तबादले हुए। शहर में लागू वर्टिकल व्यवस्था में वाणिज्य द्वितीय के पद पर तैनात अधिशासी अभियंता सत्येंद्र चौहान की पदोन्नति कर उन्हें रामपुर का अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। उनके स्थान पर मध्यांचल मुख्यालय पर तैनात अधिशासी अभियंता सूर्य कुमार को बरेली में भेजा गया है। वहीं मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध अधिशासी अभियंता हरिपाल सिंह को रामनगर बाराबंकी भेजा गया है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार को अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड प्रथम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार राजवीर सिंह अधिशासी अभियंता 33 केवी वर्टिकल को अधिशासी अभियंता विद्युत माध्यमिक कार्य खंड बरेली की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...