आजमगढ़, मार्च 31 -- आजमगढ़,संवाददाता। जिले में हिंदू नव वर्ष रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के गौरीशंकर घाट पर सूर्य की पहली किरण को अर्घ्य देकर नव संवत्सर का स्वागत किया गया। नव संवत्सर 2082 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का स्वागत संस्कार भारती की ओर से सांस्कृतिक एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां तमसा के तट पर किया गया। पूर्व संध्या पर 1008 दीपों से गौरीशंकर घाट दीप्तिमान हो उठा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की अलसुबह तमसा नदी के गौरीशंकर घाट पर रविवार की प्रात: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही सूर्य को प्रणाम कर हिन्दू नव संवत्सर का स्वागत आरती पूजन के साथ किया गया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को नूतन वर्ष पर बधाईयां दी। वहां मौजूद लोगों के माथे पर चंदन लगाते हुए सभी में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान फ्यूचर डांस एकेडमी ने विविध सांस्कृतिक कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.