रांची, अप्रैल 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांचीवासियों को शनिवार की सुबह आसमान में भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलटों की जांबाजी दिखेगी। उनके शौर्य और पराक्रम का हर कोई गवाह बनेगा। नामकुम के खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में दो दिनी एयर शो सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम हवा में अटखेलियां करती दिखेगी तो हर दंग रह जाएगा। सुबह 9:45 से 10:45 बजे तक 9 हॉक जेट विमान का शो होगा। यह जानकारी शुक्रवार को समाहरणालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी चंदन सिन्हा और वायु सेना की कंवल संधू ने दी। डीसी ने बताया कि पहले दिन शो देखने के लिए रांची के स्कूलों के बच्चों को आमंत्रित किया गया है। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्राओं को भी बुलाया गया है। उन्होंने आमजन से कहा है कि वह 8:30 तक स्थान ग्रहण कर लें और किसी प्रकार के खाने-पीने की वस्तु लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.