नई दिल्ली, फरवरी 13 -- Surya gochar rashifal in hindi: सूर्य का गोचर कुंभ राशि में आज हो जाएगा। सूर्य कुंभ राशि में जाकर शनि के साथ तो संयोग बनाएंगे, साथ ही राहु के साथ भी संयोग बनेंगे। यहां हम आपको बताएंगे कि सूर्य के इस राशि परिवर्तन से किन राशियों के लिए लाभ के योग हैं। सूर्य हर महीने में राशि बदलते हैं, इससे कई राशियों के लिए लाभ के योग, तो कई राशियों के लिए दिक्कतें शुरू हो सकती हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी सूर्य शनि की मकर राशि में थे, अब वो शनि की कुंभ राशि में आएंगे, लेकिन यहां इतना फर्क है कि अभी कुंभ राशि में राहु भी बैठें । इस प्रकार राहु के होने से से ग्रहण योग बनेगा। कुंभ राशि में बुध भी हैं, तो बुधादित्य योग बनेगा। इसके अलावा शुक्र के साथ शुक्रादित्य राजयोग बनेगा। सूर्य की इन युति के कारण कई राशियों को इससे लाभ होगा। यह...