महोबा, फरवरी 12 -- महोबा, संवाददाता। जिला सृजन की वर्षगांठ को लेकर आयोजित सूर्य महोत्सव का आगाज हो गया है। रहेरिया स्थित सूर्य मंदिर में सूर्य आरती हुई और अधिकारियों ने आंतरक्षि दर्शन किए। स्कूली छात्रों के द्वारा रैली निकाली गई। रैली में महापुरुषों की झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बुधवार को रहेलिया स्थित सूर्य मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत जिले के प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर उर्फ गुरु, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी ने वर्चअर माध्यम से कराया। वैदिक मंत्रोचारण के साथ सूर्य आराधना और सूर्य आरती हुई। संगीत गायन में कलाकारों के द्वारा बुंदेली विधाओं पर शानदार प्रस्तुति दी गई। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कहा कि सूर्य मंदिर वीर भूमि की पहचान है। सरकार पर्यटन विकास को लेकर कार्य कर रही है। गोरखगिरि में प...