जामताड़ा, अगस्त 17 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। सूर्या नारायण हांसदा के तथाकथित एनकाउंटर मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा रविवार को पोसाई मोड़ पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया यह तथाकथित एनकाउंटर असल में हत्या है। सूर्या हांसदा लगातार झारखंड की खनिज संपदा की लूट और धर्मांतरण के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे। इसी वजह से वे भ्रष्टाचारियों और धर्मांतरण समर्थकों की आंखों की किरकिरी बन गए थे। उन्होंने बताया कि सूर्या हांसदा 200 से अधिक आदिवासी बच्चों की शिक्षा, भोजन और देखभाल का खर्च उठाकर समाज को जागरूक कर रहे थे। उनके विद्रोही तेवर और समाजहितैषी कार्य ही उनकी हत्या का कारण बने। मुंडा ने कहा कि पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.