रांची, अगस्त 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सूर्या हांसदा के तथाकथित एनकाउंटर मामले में सात सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। जांच टीम का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। पार्टी का मानना है कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या हुई है। गोड्डा जिला में सूर्या हांसदा के पुलिस एनकाउंटर की सही वस्तुस्थिति पता करने के लिए यह टीम 17 अगस्त को उनके परिवार से मिलकर इस मामले से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त करेगी। गठित टीम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल, पूर्व विधायक रणधीर सिंह और अनिता सोरेन शामिल हैं। भाजपा पहले कर चुकी है सीटिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.