फतेहपुर, फरवरी 19 -- फतेहपुर, कार्यालय संवाददाता। बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने गुरुवार को जिला और विधान सभा कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। शहर के मुराइनटोला स्थित एक मंदिर में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी ने प्रदेश स्तरीय मीटिंग में दिए गए निर्देश पर सूयभवन गौतम फौजी को जिला महासचिव मनोनीत किया गया है। तभी छह विधान सभाओं के अध्यक्ष एवं महसचिव के नामों की भी घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि महेश मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष, पुतान सोनकर जिला सचिव, मो.हासिम जिला कोषाध्यक्ष, प्रबुद्ध कुमार गौतम व हाजी सगीर प्रधान को जिला कार्यकारिणी सदस्य, रोशन गौतम को जिला बीवीएफ संयोजक और मुन्ना लाल गौतम को जिला बामसेफ संयोजक मनोनीत किया गया है। वहीं जहानाबाद विधान में रमेश चंद्र को अध्यक्ष व अशोक कुमार को महासचिव, विस बिंदकी में सती...