धनबाद, मई 27 -- धनबाद, वरीय संवाददाता सरायढेला सूर्यदेव नगर हर्ष विहार कॉलोनी में नवनिर्मित मंदिर में श्री दुर्गा, राधा-कृष्ण, राम-जानकी एवं हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एक जून को होगी। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पांच जून तक चलेगा। अनुष्ठान की शुरुआत एक जून की सुबह छह बजे कलश यात्रा से होगी। वहीं चार जून को संध्या चार बजे से सभी देवी-देवताओं की प्रतिमा संग नगर भ्रमण होगा, जो स्टीलगेट चूना गोदाम, आईएसएम गेट, सेंट्रल हॉस्पिटल रोड, बालाजी मंदिर, मानस मंदिर, सरायढेला थाना होते हुए सूर्यदेव नगर को वापस आएगी। अंतिम दिन पांच जून को मूर्ति स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा, कन्या पूजन, पूर्णाहुति एवं भंडारा होगा। आयोजकों ने बताया कि कॉलोनी के श्रद्धालु बड़े ही उत्साह एवं तन्मयता के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। मंदिर को आकर्षक ढंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.