शामली, जनवरी 5 -- ठंड के प्रकोप से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। रविवार को भी सूर्यदेव का दर्शन नहीं हो सके और त्र पूरे दिन घना कुहासा, सर्द हवाएं व कनकनी से लोग परेशान रहे। चौसाना के मुख्य बाजार मे सन्नाटा छाया रहा और दुकानदार अंगीठी जलाकर हाथ सेेंकते नजर आए। यह चौथा दिन है,जब सूर्यदेव के दर्शन नही हो सके और यातायात प्रभावित रहा। ठंड को लेकर बच्चों व बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गयी।जबकि किसान फसलों को पाले से बचाने के लिए चिंतित हैं। मौसम विभाग की माने तो जिले का अधिकतम तापमान दिन में17 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। बताया जाता है कि आगामी एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना हैै। तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा पड़ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.