बुलंदशहर, जून 27 -- बुलंदशहर। बादलों की आवाजाही के बीच सूर्यदेव के तेवरों ने लोगों को झुलसा दिया है। गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है। शरीर से पसीना रूकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को सुबह से ही लोग पसीनों से भीगे रहे। दोपहर के समय तेज धूप के चलते निकलना मुश्किल हो गया। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 35 डिग्री पर पहुंचा, लेकिन न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 27 जून के बाद बारिश की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से बारिश का मौसम तो रोजाना बन रहा है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। मानसून में देरी के चलते लोगों को गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह से ही लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। जनमानस के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। गुरुवार को सुबह बादलों की उमड़-घुमड़ से बारिश का मौसम बना, लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.