भदोही, अप्रैल 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में सूर्यदेव की किरणों मानों आग उगल रहे हैं। धूप और गर्म हवा की थपेड़ों से लोगों का शरीर झुलस जा रहा है। गर्मी से मानव ही नहीं पशु-पक्षी का भी हाल बेहाल है। सोमवार को दोपहर में धूप ने विकराल रूप धारण की तो लोग गर्मी से व्याकूल होने लगे। तीखी धूप से तापमान 40 पार पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के ओपीडी एवं वार्ड में मरीजों की वृद्धि होने लगी है। मौसम विभाग की माने तो दोपहर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री तो रात्रि में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में आद्रता 51 प्रतिशत रहा। पक्षुआ हवा 27 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चला। अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में ऐसा लगा कि मई-जून वाली गर्मी शुरू हो ग...