लखनऊ, मार्च 12 -- -रोशन-उद्-दौला, छतरमंजिल और चुनार फोर्ट के विकास के लिए हुआ एग्रीमेंट -पर्यटन विभाग ने गोल्डन ट्रायंगल फोर्ट एंड पैलेस प्राइवेट लिमिटेड से किया समझौता लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य की विरासत संपत्तियों को नया स्वरूप देने के साथ ही उसके पुराने वैभव को लौटाने और आय के स्रोत मजबूत करने का प्रदेश सरकार का प्रयास आकार लेने लगा है। लखनऊ स्थित रोशन-उद्-दौला, छतरमंजिल और मीरजापुर जिले में स्थित चुनार फोर्ट के विकास के लिए बुधवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। यह एग्रीमेंट पर्यटन विभाग और गोल्डन ट्रायंगल फोर्ट एंड पैलेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुआ है। तीनों विरासत संपत्तियों को सूर्यगढ़ जैसलमेर की तर्ज पर हेरिटेज होटल की रूप में विकसित किया जाएगा। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति की उपस्थिति में निदेशक पर्यटन प्रखर मिश्र और कंपनी...