नई दिल्ली, फरवरी 8 -- टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज टीम इंडिया ने जीत के साथ किया। यूएसए के खिलाफ हुए मुकाबले को भारत ने 29 रनों से जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला। इस मैच की शुरुआत में एक समय ऐसा आया था जब भारतीय फैंस की धड़कने बढ़ गई थी। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया 77 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। उस समय 120 का स्कोर भी मुश्किल नजर आ रहा था, मगर सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए ना सिर्फ टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि जीत दर्ज करने में भी अहम भूमिका निभाई। सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ 84 रनों की पारी खेली जिसके दम पर भारत 161 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास यूएसए के खि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.