नई दिल्ली, फरवरी 17 -- टी20 विश्व कप में भारत के हाथों करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी टीम अपने ही प्रशंसकों के निशाने पर है। पाकिस्तानी फैन अपनी ही टीम की लानत-मलानत कर रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट भी सलमान आगा की अगुआई वाली टीम पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट बासित अली ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव ने जोर का तमाचा मारा है। और अली ने ये बात सूर्या के 'राइवलरी' वाले बहुचर्चित बयान को लेकर नहीं कहा है! ये तो भारतीय कप्तान की पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजों के चयन को लेकर कहा है। दोनों टीमों की भिड़ंत के 'महामुकाबला' या 'ग्रेट राइवलरी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल होता रहा है। हालांकि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव तो पिछले साल एशिया कप के दौरान ही भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कह दिया था कि राइवलरी जैसी कोई बा...