नई दिल्ली, फरवरी 23 -- T20 क्रिकेट का मतलब ही चौके-छक्कों की बारिश है, लेकिन कभी-कभी हालात ऐसे हो जाते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े विस्फोटक बल्लेबाज भी सामने वाली टीम के आगे घुटने टेक देते हैं। यही वजह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्या की पारी ने फैंस को 2009 और 2012 वाले एमएस धोनी की याद दिला दी। क्या आप जानते हैं किन भारतीय कप्तानों का टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में स्ट्राइक रेट एक पारी में सबसे खराब रहा है? इस लिस्ट में एमएस धोनी और रोहित शर्मा पहले से थे, लेकिन बीच में सूर्यकुमार यादव भी आ गए हैं। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 20 या इससे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले भारतीय कप्तान का स्ट्राइक रेट सबसे कम एमएस धोनी का है। एमएस धोनी ने 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 47.82 के स्ट्राइक रेट से र...