अयोध्या, अगस्त 30 -- अयोध्या, संवाददाता। दर्शन नगर स्थित सूर्यकुंड पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियों का शनिवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम सदर राम प्रसाद त्रिपाठी और सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी भी मौजूद रहे। मेला 31 अगस्त को आयोजित होगा। निरीक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधाएं, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और वाहन पार्किंग की व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सूर्यकुंड का मेला अयोध्या की आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ है। यहां हर साल हजारों श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचते हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें सुगम व सुरक्षित वातावरण मिले। प्रशासन और स्थानीय निकाय को मिलकर इस बार की तैयारियों को और बेहतर बनाना होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.