उरई, नवम्बर 27 -- कालपी। कालपी क्षेत्र के गुलौली मदरालालपुर में सूर्यकुंड मेला एवं दंगल का आयोजन 2 व 3 दिसंबर दिन को होगा। जिसका उद्घाटन विधायक विनोद चतुर्वेदी करेंगे। मेला एवं दंगल के संचालक हातिम बेग ने बताया कालपी क्षेत्र के ऐतिहासिक सूर्य मन्दिर पर पिछले कई दशकों से मेला एवं दंगल का आयोजन होता आ रहा है जो इस वर्ष 1 दिसम्बर एवं 2 दिसम्बर को दो दिवसिय आयोजन होने जा रहा है इस आयोजन में क्षेत्र से दूर से लोग पहुंचते हैं तथा गुलौली गांव में विशाल दंगल का आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के अनेक नामी ग्रामी पहलवान पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया इस आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है इस मेला एवं दंगल का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी के द्वारा किया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...