हजारीबाग, जनवरी 3 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। हजारीबाग जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर की दूरी पर बरकट्ठा स्थित एशिया के सबसे ऊष्णतम जल झरना सूर्यकुंडधाम पर्यटक केंद्र में इसबार वन विभाग से निर्मित किये जा रहे पार्क को मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को सैलानियों के लिए खोला जाएगा। हालांकि पार्क को पूरी तरह से तैयार होना बाकी है। पार्क में घास का मैट बिछाने का कार्य जोरों पर है। फिलहाल जो सैलानी सूर्यकुंडधाम पहुंच रहे हैं उनमें पार्क को देखने के लिए उत्सुक हैं। विशेषकर क्षेत्र के स्थानीय लोंगो में पार्क खुलने को लेकर कौतूहल बना हुआ है। मालूम हो कि राज्य का सबसे बड़ा श्रावणी मेला देवघर में होता है। इसके बाद 15 दिनों का दूसरा सबसे बड़ा मेला सूर्यकुंडधाम में मकर संक्रांति के अवसर पर लगता है। मकर संक्रांति पर कई राज्यों के सैलानी आस्था और श्रद्धा के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.