अल्मोड़ा, जनवरी 8 -- चौखुटिया। जोगिडेश्वर रामलीला मंचन में गुरुवार को सूर्पनखा नासिका छेदन के साथ ही खर-दूषण-त्रिसरा वध, सीता हरण की लीला हुई। इससे पूर्व कोरस की बालाओं व राधा-कृष्ण के नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। शुभारंभ भाजपा प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही ने किया। यहां अध्यक्ष गिरीश पांडे, प्रधान दीपा देवी, चंदन बिष्ट, दीपक नेगी, शंकर जोशी, मोहन मेहरा, चंदन नेगी, मोहन रावत, कैलाश गैरोला, जमन मनराल, कृष्णा नन्द आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...