सुल्तानपुर, दिसम्बर 7 -- सूरापुर, संवाददाता लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर जिले के आखिरी छोर पर स्थित सूरापुर बाजार में सार्वजनिक शौचालय न होने से राहगीरों सहित यात्रियों व ग्राहकों को परेशान होना पड़ रहा है। सूरापुर काफी बड़ी व सघन बाजार है। यहां से जौनपुर, ढकवा व दोस्तपुर के लोगों का आवागमन होता है। बाजार में दशकों से सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग हो रही है किन्तु आज तक वह पूरी नहीं हो सकी। व्यापार मंडल अध्यक्ष वीके अग्रहरि ने बताया कि बाजार में छोटी बड़ी मिलाकर लगभग एक हजार दुकानें हैं। जहां प्रतिदिन लाखों का कारोबार होता है। दूरदराज से आने वाले ग्राहकों व यात्रियों खासकर महिलाओं को बड़ी समस्या होती है। कभी-कभी दुकानदार अपने आवास पर व्यवस्था दे देता है, लेकिन इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं होने से सबको परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि इस स...