मिर्जापुर, जनवरी 31 -- मिर्जापुर। आरपीएफ ने सूरत स्पेशल ट्रेन से सात नाबालिग बच्चों को बरामद किया है। सभी बच्चे बिहार के अररिया जिले के निवासी है। इन बच्चों से बाल श्रम कराने के लिए दो व्यक्ति ले जा रहे थे। आरपीएफ ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मानव तस्करी के आरोप में चालान कर दिया। वहीं बरामद बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक चमन सिंह तोमर को सूचना मिली कि 22948 सूरत स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच में सवार दो व्यक्ति सात नाबालिग बच्चों को लेकर मध्य प्रदेश जा रहे है। इन बच्चों से फैक्ट्री और ईट भट्ठों पर कार्य कराया जाएगा। इसकी जानकारी होते ही वे सूरत स्पेशल एक्सप्रेस का इंतजार करने लगे। जब यह ट्रेन पीडीडीयू जक्शन से रवाना हुई तो कंट्रोल को सूचना देकर ट्रेन को मिर्जापुर स्टेशन पर रूकवा लिए। इसके बाद जनरल कोच...