बांदा, फरवरी 23 -- बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेदा बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुटी है। शव की शिनाख्त पलरा गांव निवासी 46वर्षीय अरुण सिंह पुत्र छेदीलाल सिंह के रूप में हुई है। उसकी जेब में संस्कार बस ट्रेवल्स का सूरत से बांदा आने का टिकट व रुपए मिलेहै। थाना प्रभारी अर्पित पाण्डेय कहना है कि शव मिलने पर जांच की जा रही है। परिजनों को सूचित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...