गढ़वा, फरवरी 20 -- धुरकी। प्रखंड अंतर्गत खाला गांव निवासी हदीश अंसारी के 30 वर्षीय पुत्र जुबेर अंसारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गई। जुबेर गुजरात के सूरत में रहकर सिलाई-कढ़ाई मशीन चलाने का काम करता था। वहीं मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार देर रात परिजनों को सूचना मिली कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां बाद में उसकी मौत हो गई। मौत के स्पष्ट कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। उसकी मौत पर परिजन संदेह जता रहे हैं। परिवार का कहना है कि उन्हें घटना की पूरी जानकारी नहीं दी गई है। वह मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। परिजन सूरत में संबंधित अधिकारियों से संपर्क में हैं। इधर गांव के लोगों ने सरकार से आर्थिक सहायता और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हिंदी...