गुड़गांव, जनवरी 5 -- गुरुग्राम। बदमाश बनारसी के 50 गज के अवैध मकान पर नगर निगम की टीम और पुलिस प्रशासन ने सोमवार को बुलडोजर चला दिया। आरोप है कि गली नंबर 14, सूरत नगर फेज-2 में सरकारी भूमि पर कब्जा कर उसने मकान बनाया था। आरोपी पर लड़ाई-झगड़ा, लोगों में भय उत्पन्न करने , हत्या करने, अवैध मादक पदार्थ बेचने तथा अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों में लगातार इसकी संलिप्तता रही है। आरोपी शातिर एवं चालाक प्रवृत्ति का है तथा कई बार जेल जा चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी बनारसी के विरुद्ध छह मामले दर्ज है। वहीं, पुलिस को धनवापुर में उस वक्त झटका लगा, जब कुख्यात बदमाश सुनील उर्फ तोता की बिल्डिंग गिराने पहुंची। नगर निगम और पुलिस की टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन ने तोड़फोड़ तो टाल दी, ...