गुड़गांव, फरवरी 19 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में अनधिकृत निर्माणों और भू-माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान को तेज करते हुए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) की इंफोर्समेंट विंग ने सूरत नगर फेज-1 में बड़ी कार्रवाई की है। निगम की टीम ने नियमों की धज्जियां उड़ाकर बनाई जा रही 6 अवैध संपत्तियों को मौके पर ही सील कर दिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। भवनों को सील करने की कार्रवाई जेई जसविंद्र, हिमांशु यादव द्वारा की गई। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, इन संपत्तियों पर बिना किसी स्वीकृत नक्शे और बिल्डिंग बायलॉज के निर्माण कार्य किया जा रहा था। निगम ने पहले इन भवन मालिकों को नोटिस जारी कर काम रोकने के निर्देश दिए थे, लेकिन मालिक चोरी-छिपे निर्माण गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। गुरुवार को भारी पुलिस बल और इंफोर्समेंट विंग की टीम ...