नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- गुजरात के सूरत की एक बिल्डिंग में आग का मामला सामने आया है। सूरत के वेसू क्षेत्र के हैप्पी एक्सीलेंसिया बिल्डिंग के सातवें फ्लोर पर सुबह 8 बजे के करीब आग लग गई। आग सातवें फ्लोर पर लगी लेकिन ऊपर के फ्लोर की तरफ भी आग बढ़ती जा रही है। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे हैं और आग बुझाने का काम चल रहा है।पास में ही है मंत्री का घर आग लगने की घटना सूरत के वेसू इलाके में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात सरकार में मंत्री हर्ष सांघवी का घर भी घटना वाली जगह के पास ही है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद हर्ष सांगवी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना की जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.