सोनभद्र, जनवरी 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाड़ू गांव से सूरत कमाने गए युवक का शनिवार की सुबह एंबुलेंस से शव घर पहुंचा। सूरत में उसकी सड़क हादसे में मौत होने की बात कही जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव लेकर आए एंबुलेंस को रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाड़ू गांव निवासी 45 वर्षीय श्याम लाल पुत्र रामअवतार तीन माह पूर्व कमाने के लिए गांव के ही एक ठेकेदार के साथ घर से सूरत गया था। सूरत में दो दिन पूर्व सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर आते ही परिजनों में कोहरा मच गया। शनिवार की सुबह उसका शव एंबुलेंस से घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेक...