औरैया, जनवरी 2 -- जिले में सर्दी ने शुक्रवार को अपना सबसे कड़ा रूप दिखाया। दिन भर सूरज नहीं निकला और दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद भी धूप की जगह आसमान में हल्की धुंध बनी रही, जिससे गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालात ऐसे रहे कि लोग घरों से निकलने से कतराते नजर आए और जो निकले भी, वे अलाव के सहारे दिन तापते दिखे। शहर में सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजार, चौराहे और मुख्य मार्ग सामान्य दिनों की तुलना में सूने नजर आए। जो वाहन सड़कों पर दिखे, वे भी रेंगते हुए चलते रहे। कोहरे और धुंध के कारण वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। गलन इतनी तेज रही कि गर्म कपड़ों के बावजूद लोग ठंड से कांपते दिखे। शहर और कस्बों में जगह-जगह अलाव जलाए गए। नगर पालिका, ग्रामीण क्षेत्रों और स्वयंसेवी लोगों द्वारा जलाए गए अलावों से लोगों को कु...