पूर्णिया, फरवरी 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।चर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड के छठे आरोपी रजनीश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से नवगछिया के रंगरा थानान्तर्गत मदरौनी का रहने वाला है। वर्तमान में वह मरंगा थाना लालगंज वार्ड नंबर एक 36-40 रोड बसंत विहार में रह रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी नवगछिया के बिहपुर से की है। वह वहीं छिपकर रह रहा था। उसकी भनक लगते ही पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि आरोपी को पूर्णिया लाया गया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। अब नामजद आरोपियों में एयशु सिंह उर्फ अंशु सिंह की गिरफ्तारी शेष रह गई है। बता दें कि इससे पूर्व पुलिस ने सभी सात नामजद आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश ले लिया था। पुलिस जैसे...