बदायूं, फरवरी 10 -- बदायूं। जिले में मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव देखने को मिला। सुबह की शुरुआत चमकदार धूप के साथ हुई, लेकिन जल्द ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। दिन भर धूप और बादलों के बीच चली इस लुकाछिपी और सर्द हवाओं ने शहर व जिले वासियों को एक बार फिर ठिठुरन का एहसास करा दिया। सोमवार का दिन बदायूं के लिए मौसमी उतार-चढ़ाव भरा रहा। सुबह जब लोगों की आंखें खुलीं तो खिली हुई धूप ने राहत की उम्मीद जगाई थी, लेकिन कुछ ही घंटों में मौसम का रुख पलट गया। गहरे बादलों ने आसमान को अपनी आगोश में ले लिया, जिससे सूरज की तपिश पूरी तरह गायब हो गई। बादलों की यह अठखेली पूरे दिन जारी रही। कभी बादल छंटते तो सुनहरी धूप खिल उठती, और अगले ही पल घने बादल सूरज को फिर से ढक लेते। इस आंख-मिचौली ने जहां बच्चों के लिए मौसम को सुहावना बनाया, वहीं इस बदलते मौसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.