प्रयागराज, जुलाई 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। बीते दो दिन की लगातार बारिश के बाद शुक्रवार को धूप खिली तो सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया। धूप तीखी होने की वजह से अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई और तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस था। दिनभर सूरज की तपिश ऐसी रही कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक का एहसास करा रहा था। शुक्रवार को मौसम पूरी तरह से बदला हुआ नजर आया। सुबह आठ बजे तक आसमान में बादलों की लुकाछिपी होती रही तो मौसम ठीक रहा। जैसे ही बादलों के बीच सूरज निकला उसकी तपिश बढ़ती गई। धूप ऐसी हुई कि शरीर को चुभती रही। ऐसा लगा ही नहीं कि एक दिन पहले मूसलाधार बारिश हुई थी जैसे 17 जुलाई को बारिश के बीच ठंड का एहसास लोगों को हुआ था। हालांकि अगले...