झांसी, दिसम्बर 17 -- झांसी, संवाददाता सर्दी का सितम बरकरार है। गुजरे, तीन दिनों से न्यूनतम ताप 10 डिग्री पर टिका है। बुधवार को दिन में खिले सूरज ने काफी राहत दी। अधिकतम पारा 26 डिग्री दर्ज किया गया। पर, शाहरी गहरी होते ही मौसम के झटके से रात कांप उठी। सर्दीली हवाएं तीर सी चुभीं। मंगलवार की रात शहर में हल्की धुंध गालिब रही। सर्दी पूरे रौ में थी। बुधवार सुबह 4 बजे तक धुंध की वजह से झांसी-ललितपुर, कानपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, मिर्जापुर सहित अन्य हाइवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। 6.55 बजे सूर्योदय हुआ। लेकिन, उस वक्त सर्दी के तेवर इतने सख्त थे कि लोगों ने घरों में ही रहना उचित समझा। गलन-शीतलहर के बीच लोगों की दिनचर्या शुरू हुई। 10.30 बजे धूप के बीच शहर पटरी पर दौड़ने का आतुर नजर आया। लेकिन, पूरब-पश्चिम, उत्तर दिशाओं से चल रही हवाएं परेशान करती...