वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भगवान सूर्य पिछले तीन दिनों से लगातार तेवर सख्त करते जा रहे हैं। यही कारण है कि दोपहर में तपिश का एहसास अब होने लगा है। तापमान भी 29 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। यह सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। मंगलवार को बनारस प्रदेश में सबसे गर्म जनपद रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक तापमान बढ़ेगा। मंगलवार को सुबह तेज धूप निकली। दिन चढ़ते ही तापमान में भी उछाल आने लगा। दोपहर में धूप परेशान करने वाली रही। लोग अब फुल स्वेटर और जैकेट रखने में मूड में दिख रहे हैं। दोपहर में तो वैसे भी काफी लोग बिना गर्म कपड़ों के दिखने लगे हैं। तड़के, देर शाम और रात में ही हल्की ठंड महसूस हो रही है। बीएचयू के मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा 29.1 और रात का सामान्य से 0.3 ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.