हल्द्वानी, अगस्त 6 -- हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के जसपुर खोलिया निवासी लक्ष्मण सिंह ने अपने छोटे भाई दो महीने से लापता 42 वर्षीय सूरज सिंह देउपा की गुमशुदगी थाना चोरगलिया में दर्ज कराई है। लक्ष्मण के अनुसार, सूरज रोज की तरह घर से घूमने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। लक्ष्मण ने बताया कि सूरज के मोबाइल पर कई बार कॉल की गई, जिस पर लगातार घंटी जाती रही, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। सूरज पूर्व में भी कभी-कभार घर से बाहर जाता था, लेकिन हमेशा संपर्क में रहता था। इस बार दो महीने बीत जाने के बावजूद कोई संपर्क नहीं हो सका है। परिजनों ने आशंका जताई है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.