बोकारो, फरवरी 22 -- सूरज ढलने से पहले खाली कराया गया झारखंड बाजार हाथियों का दहशत गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के तुलबुल क्षेत्र में लगने वाले झारखंड बाजार को जंगली हाथियों की मौजूदगी की सूचना के बाद समय से पहले खाली करा दिया गया। वन विभाग को जानकारी मिली थी कि हाथियों का झुंड पिंडरा गांव और लुगु पहाड़ की तलहटी में विचरण कर रहा है, जिसके बाद एहतियातन कार्रवाई की गई। वन विभाग के अधिकारियों और वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर माइक से अनाउंसमेंट किया और बाजार में मौजूद दुकानदारों व ग्रामीणों को सतर्क किया। घोषणा के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि हाथियों के नजदीक होने की सूचना है, इसलिए सभी लोग सूरज डूबने से पहले सुरक्षित अपने घर लौट जाएं। प्रशासन की अपील का असर यह रहा कि बाजार में मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दुकानें समेट लीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.