मऊ, अप्रैल 19 -- मऊ, संवाददाता। अप्रैल माह के अंतिम पखवाड़े में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। जिसकी वजह से धूप अब लोगों को बेहाल करने लगी है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दोपहर में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। घर के अंदर भी लोगों को तपिश महसूस हो रही है। दोपहर में लू भी चल रही है। इससे लोगों को बेचैनी महसूस हो रही है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्यियस रिकार्ड किया गया। अप्रैल माह में ही गर्मी का ये हाल है तो मई-जून का अंदाजा लगाया जा सकता है। इधर तीन दिन से दिन के साथ ही रात का भी तापमान बढ़ता जा रहा है। सुबह सात बजे ही धूप लोगों को चुभने लग रही है। दोपहर होते-होते धूप के तेवर काफी तल्ख हो जा रहे हैं। भीषण गर्मी के...