अमरोहा, मई 17 -- जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह की शुरुआत आंधी और बूंदाबांदी से हुई जबकि शनिवार को पारा तेजी से चढ़ रहा है। कुछ दिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। 22 मई को बारिश की संभावना है। भीषण गर्मी के चलते जिले में सिंचाई का संकट गहराने लगा है। बिजली आपूर्ति का भी बुरा हाल है। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश ने बताया कि 22 मई तक जिले में बारिश के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 18 से 21 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। 18 व 19 मई को तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 15 से 35 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं 18 से 21 मई तक तापमान 37 से 42 डिग्री स...