निज प्रतिनिधि, सितम्बर 23 -- बिहार के बेगूसराय में एमपी-एमएलए कोर्ट के जज संजय कुमार मंगलवार को एक केस की सुनवाई करते हुए पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को एक साल, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम लखन सिंह को 4 साल और वीरेंद्र ईश्वर उर्फ शोषण सिंह को 4 साल की सजा सुनाई है। इसके बाद राम लखन सिंह और वीरेंद्र ईश्वर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जबकि पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को एक साल सजा होने की वजह से जमानत मिल गई। यह मामला लगभग 33 साल पुराना है। दरअसल इन आरोपियों पर 9 अक्टूबर 1992 को छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग करने का आरोप है। एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार ने सुनवाई के बाद इन तीनों को दोषी करार दिया और फिर सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक एफसीआई थाना क्षेत्र में 9 अक्टूबर 1992 को पुलिस को सूचना मिली थी कि मोम फैक्ट्री में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.