प्रयागराज, मार्च 4 -- कर्नलगंज थाना क्षेत्र के फव्वारा चौराहे के समीप छात्र शशांक सिंह की गोली मारकर हत्या के एक सप्ताह बाद भी अब तक मुख्य हत्यारोपी सहित पांच नामजद व चार अज्ञात आरोपी फरार हैं। पुलिस अब तक सिर्फ एक आरोपी को पकड़ने में सफल हो सकी है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीम सहित एसओजी व सर्विलांस टीम तक भी जुटी है। बीते 24 फरवरी की रात मामूली विवाद में शशांक सिंह की उसके दोस्त शुभम उपाध्याय ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भी स्कार्पियो से फरार हो गए थे। मृतक के मामा सचिन कुमार की तहरीर पर मुख्य आरोपी शुभम उपाध्याय के अलावा सूरजभान, देवेश, अंशुल सिंह यादव, यश पांडेय समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बीते सोमवार को आरोपी सूरजभान को बक्शी बांध के समीप मुखबिर की ...