मऊ, फरवरी 15 -- सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत सूरजपुर बाजार में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे पूरे बाजार में रात के समय अंधेरा छाया रहता है। अंधेरे के कारण व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा चोरी की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय दुकानदार राधे (पान विक्रेता), धनंजय और महेंद्र ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शाम होते ही बाजार में अंधेरा पसर जाता है। जिससे ग्राहक भी कम आ रहे हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराई जाएं, ताकि संभावित घटनाओं पर अंकुश लग सके और बाजार की रौनक बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...