हाथरस, अगस्त 1 -- हाथरस। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय डॉ. रामाशीष राय ने सूरज पाल सिंह को राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव बनाया है। सूरजपाल सिंह लंबे समय से लोकदल से जुड़े है। लगातार आठ साल तक वह मुख्य महासचिव रहे। अब पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...