मेरठ, मार्च 8 -- मेरठ। सूरजकुंड श्मशान पर शुक्रवार को नगर निगम की टीम पहुंची और यहां घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ा। यहां मौजूद लोगों ने कहा कि कुत्तों के साथ ही यहां बंदरों का भी आतंक है। इन्हें भी पकड़ा जाए। लोगों का कहना था कि अंतिम संस्कार में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंदर अचानक हमला कर अंतिम संस्कार के लिए लाए जाने वाली समाग्री लेकर भाग जाते हैं। सूरजकुंड श्मशान पर अंतिम संस्कार के बाद शवों की बेकद्री और चिता से अस्थियां कुत्तों द्वारा ले जाने के वीडियो वायरल होने के बाद पदाधिकारियों ने श्मशान पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सूरजकुंड गंगा मोटर कमेटी के महामंत्री दिनेश चंद जैन ने बताया कि श्मशान पर आवारा कुत्तों की संख्या अधिक है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कुत्ते जलती चिता से अस्थियां निकाल कर ले जा रहे हैं। बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.