फरीदाबाद, फरवरी 19 -- फरीदाबाद,संवाददाता। सूरजकुंड रोड स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी से लापता बीटेक छात्र को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया। पूछताछ और काउंसलिंग के बाद उसे यूनिवर्सिटी प्रशासन को सौंप दिया गया है। यूनिवर्सिटी के वार्डन विनय शर्मा ने सूरजकुंड थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आंध्र प्रदेश निवासी बीटेक का एक छात्र 18 फरवरी की सुबह करीब 5:18 बजे कैंपस की रेलिंग कूदकर बिना बताए कहीं चला गया था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू की। प्रारंभ में उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था, जिससे लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आई। पुलिस लगातार तकनीकी सर्विलांस के जरिए मोबाइल को ट्रैक करने में जुटी रही। जैसे ही छात्र ने मोबाइल ऑन किया, पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दिल्ली पहुं...