मथुरा, फरवरी 8 -- हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले में शनिवार को एक झूला गिर गया था, इसके हादसे के बाद बाद इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद लोगों की जान बचाते हुए घायल हो गए थे, और कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया था। इस घटना के एक दिन बाद रविवार को उनके पैतृक गांव डेंगर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर बोलते हुए एसपी वरुण सिंगला ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठा और साहस का प्रतीक बताया। रविवार को जब दिवंगत निरीक्षक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव डेंगर, जिला मथुरा पहुंचा, तो पूरे गांव में शोक का माहौल था। ग्रामीणों और परिजनों ने भारत माता की जय के नारों के साथ उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। घटना के अगले दिन पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला ने परिवार से मुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.