फरीदाबाद, फरवरी 11 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड में चल रहे शिल्प महोत्सव में देश-विदेश से आए हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों के बीच इस बार राजस्थान के विशेष आचार और नमकीनों ने पर्यटकों का खास ध्यान आकर्षित किया है। रंग-बिरंगे स्टॉलों पर सजे पारंपरिक स्वाद लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। खासतौर पर अनारदाना गोली, जीरा गोली और इमली लड्डू की खट्टी-मीठी चटकारेदार स्वाद ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को मुरीद बना दिया है। राजस्थान से सूरजकुंड मेला परिसर में स्टॉल लगा रहे संचालकों का कहना है कि इस शिल्प महोत्सव में उमड़ रहे पर्यटकों के चलते बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पर्यटक न केवल इन उत्पादों का स्वाद चखने के बाद अपने साथ पैक कराकर ले जा रहे हैं। पारंपरिक मसालों और देसी विधि से तैयार किए गए ये उत्पाद शुद्धता और गुणवत्ता के कारण लोगों को खूब पसं...