नई दिल्ली, फरवरी 7 -- हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा हो गया है। सूरजकुंड मेले में झूला टूटकर गिरने से कई लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि हादसे में करीब कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फरीदाबाद पुलिस ने अभी किसी के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मेले में लगा झूला अचानक टूट कर जमीन पर गिर गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। हादसे के वक्त झूले के पास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लोग डर कर इधर-उधर भागने लगे। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.